January 29, 2026 10:01 pm

कांग्रेस द्वारा डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते हुए दामो के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

हरदोई।युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा पेट्रोल,डीजल व खाद्य पदार्थों की मंहगाई के विरोध में मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
“जनता पर मंहगाई की मार, लूट रही मोदी सरकार”, के नारे बुलन्द करते हुए हरदोई कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया।प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि पिछले सात सालों में मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।देश मे गरीबी बढ़ी है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि घर घर मंहगाई की मार है, अपनी जेबें भरने में व्यस्त मोदी सरकार है।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता पर मंहगाई का बोझ उस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी बैंक ऋण की किश्तें, व बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं दे पा रहा है।बड़े बड़े राहत पैकेज सिर्फ कागजों पर हैं।सरकार ने जनता को धोखा दिया है।जनता इसका जवाब देगी।
इस अवसर पर जमील अहमद अंसारी, नेतम भारतीय,साधू सिंह, डॉ अजीमुश्शान,अनुपम दीक्षित, शशिबाला वर्मा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं सुनीता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,आफताब हैदर, अमलेंद्र त्रिपाठी,विनीत वर्मा, डॉ राजीव सिंह, भुट्टो मियां एडवोकेट, समेत कई कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें