February 15, 2026 7:16 am

भाकियू ने पिहानी पावर हाउस पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

हरदोई।भारतीय किसान युनियन अवध के बैनर तले किसानों ने पिहानी पावर हाउस के प्रांगण में बिजली, आवारा मवेशी व क्षेत्र की जर्जर सड़को को लेकर किसान पँचायत की।किसानों ने 28 सुत्रीय ज्ञापनअधिशाषी अभियंता को सौंपा।

पँचायत को सम्बोधित करते हुए किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि पिहानी राभा,हरियावां,गोपामऊ,
चठिया,आंझी आदि विद्युत उपखंडों से जुड़े गांवों में बमुश्किल 4 से 5 घण्टे बिजली की आपूर्ति हो पाना बड़ी बात है ।उन्होंने ने कहा गरीबो के बिजली के बिल 25 से 30 हजार रुपये तक आ रहे हैं।कार्यक्रम में पहुँचे संग़ठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू ने कहा, पावर हाउस में बैठे अधिकारियो को समस्याओं को सुनने के लिए बाध्य करेंगे।
इस अवसर पर मयंक सिंह,रमाकांत यादव,अतुल दीक्षित,अमिताभ सिंह, तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें