February 7, 2026 1:15 am

परिवार कल्याण कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ता की अहम भूमिका :सुख सागर मिश्रा

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारे का शुभारम्भ

हरदोई।जनपद में सोमवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ने किया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा – परिवार कल्याण कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को छोटे परिवार के लाभ के बारे में बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में बताएं और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित भी करें ।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने कहा – स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय में लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को अपनाने हेतु ज्यादा प्रेरित किया जाना चाहिए क्योंकि महिला अगर जल्दी- जल्दी गर्भधारण करती है तो इसका असर मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।इसके साथ ही लोगों को विवाह के दो साल बाद पहला बच्चा और दो बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के बारे में जागरूक करें।
इस अवसर पर साझा प्रयास नेटवर्क और परिवार सेवा संस्था की तरफ से परिवार नियोजन के साधनों का स्टॉल भी लगाया गया ।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार, जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह,जिला पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे. एन. तिवारी, सर्जन डॉ. अविनाश आनंद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी प्रेम चंद्र यादव, उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यू पी टीएसयू) के वरुण राउत, परिवार नियोजन लॉजिस्टिक मैनेजर किंदरलाल, परिवार कल्याण परामर्शदाता गरिमा शुक्ला, साझा प्रयास नेटवर्क से रागिनी श्रीवास्तव और परिवार सेवा संस्था से प्रियदर्शिनी शुक्ला उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें