January 24, 2026 12:49 pm

जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी ली शपथ

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती को जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने गांधी भवन हाल में निर्वाचित सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, विधायकों और सांसदों की उपस्थिति में शपथ दिलाई।इस अवसर पीआर राज्य सभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपाई मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई ।
मालूम हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती प्रेमावती भारी मतों से निर्वाचित हुई थी ,जिन्हें आज जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर भाजपा नेताओं का आठवां सांसद डॉ अशोक बाजपेई, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक रानू सिंह, विधायक नितिन अग्रवाल, विधायक श्याम प्रकाश, विधायक रजनी तिवारी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा संगठन अवध क्षेत्र के मंत्री प्रदीप वर्मा समेत रेडियो आकांक्षा राणा और अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के अधिकांश जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख भी पहुंचे।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद हरदोई अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर, हरदोई पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अहिरोरी ब्लाक के नवनिर्वाचित धर्मवीर सिंह ,सुरसा ब्लॉक में प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, हरियावां प्रेम सिंह ,टोडरपुर त्रिपुरेश मिश्र, मिश्रा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण शास्त्री,मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ,सांडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजा बक्श सिंह, जिला मंत्री अविनाश पांडे प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें