कार्यकर्ताओं के श्रम की बदौलत जीतेंगे 2022 विधानसभा:अमरपाल मौर्य

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
हरदोई।जिला कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रुप में आए प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ता की भांति स्वयं के विकास के लिए काम नहीं करता बल्कि राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करता है और कार्यकर्ता के खून और पसीने की बदौलत भारतीय जनता पार्टी लगभग अजेय बन चुकी है 2022 में भी इसी देव तुल्य कार्यकर्ता के श्रम की बदौलत भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी ।

कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में अमरपाल मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं पूर्व की सरकार के अंतर को स्पष्ट होना आवश्यक है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश की एकता अखंडता राष्ट्रवाद के मंत्र को लेकर जनसंघ की स्थापना के साथ प्रारंभ हुई। हमारे पूर्वजों की परंपरा में दधीचि ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी अस्थियां भी दान कर दी थीं। उसी तरह पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यह जानते हुए भी कि उनके प्राण खतरे में हैं अपनों के प्राणों का बलिदान कश्मीर मुद्दे पर कर दिया और आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत की रक्षा और संस्कृति की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। पूर्व में लगभग 60 वर्ष के कांग्रेस के शासनकाल में देश के भीतर और बाहर देश विरोधी शक्तियों को मात्र एक परिवार की सत्ता बरकरार रहे, इसलिए प्रश्रय दिया गया। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विरोधी शक्तियों को चुन चुन कर समाप्त किया जा रहा है। प्रदेश में 2017 से पूर्व सपा की गुंडों माफियाओं की सरकार थी। धर्म के आधार पर तुष्टीकरण करती थी। यहां तक कि श्मशान और कब्रिस्तान के आधार पर भी तुष्टीकरण किया जाता था परंतु योगी जी ने सबका साथ सबका विकास मंत्र पर काम किया परंतु तुष्टीकरण किसी का नहीं किया।

दूसरे सत्र में पार्टी के आगामी अभियान विषय पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त सभी दलों के कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त कर अपने अथवा एक जाति एक वर्ग विशेष के लिए सत्ता का दोहन कर अपना विकास करना है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता के लिए स्वयं से बड़ा दल और दल से बड़ा राष्ट्र होता है।प्रधानमंत्री मोदी ने भारतवर्ष का गौरव पूरे विश्व में स्थापित किया 2017 में प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में भी ऐतिहासिक कार्य हुए। उदाहरण के लिए बिजली के लिए तरसते उत्तर प्रदेश में पहले सिर्फ छह सात वीआईपी जिलों में ही बिजली मिलती थी, आज पूरे प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है।
जिला अध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा, 23 24 एवं 25 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण सेंटरों पर हेल्पडेस्क के माध्यम से टीकाकरण अभियान को गति दी जाएगी। विधायक, सांसद गण, जिला पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान देंगे।
24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न मठों आश्रमों मंदिरों पर संत महात्माओं पुजारियों का विधायकों सांसदों जनप्रतिनिधियों जिला पदाधिकारियों द्वारा सम्मान कर आशीर्वाद लिया जाएगा।
अगस्त माह में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्य वितरण योजना का जमीनी निरीक्षण कर लोगों को सहायता प्रदान कराने हेतु पार्टी की योजना है। इसके बाद 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ समिति सत्यापन अभियान चलेगा। तत्पश्चात 1 सितंबर से निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
इसके साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए पार्टी प्रत्येक गांव से एक महिला एवं एक पुरुष स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षित करेगी, जिसे कोरोना की लड़ाई में हमारी तैयारी बेहतर हो सके।
तीसरे समापन सत्र में जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा, सेना के सैनिकों की जैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन लगातार श्रम करते हैं। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार में कुछ भी नहीं छोड़ा था जल ,थल ,नभ हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मनमोहन सिंह कहते थे देश पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा थी। सेना पर देश की सुरक्षा का भार होता है उस सेना को आधुनिक हथियार गोला बारूद बुलेट प्रूफ जैकेट तक के लिए तरसा दिया गया था। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के आते ही परिस्थितियां एकदम बदल गई। आज सेना को प्रत्येक आधुनिक हथियार मिल रहा है, जिससे सेना का मनोबल मजबूत हुआ है।
प्रकाश पाल ने कहा, जहां भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार के पास अनगिनत उपलब्धियां है वही विपक्ष के बाद नकारात्मक राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। करोना महामारी में विपक्ष ने नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा पार कर वैक्सीन पर जैसी गंदी राजनीति की जनता ने भली-भांति देखा है। संसद सत्र में महंगाई करो ना आज की बात करने वाला विपक्ष इन मुद्दों पर बात न कर पेगासस जैसे हवाई मुद्दे पर संसद ठप किए हुए हैं क्योंकि विपक्ष जानता है कोरोना एवं वैक्सीन पर बात करते ही उसकी कलई खुल जाएगी और कांग्रेस तो मात्र टूल किट के आधार पर कार्य कर रही है जो देश विरोधी टूल किट देश के दुश्मनों का हथियार है वही कांग्रेस का भी हथियार है।
कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से विधायक गण, जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष ,गण मंडल प्रभारी तथा जिला कार्यसमिति सदस्य गण मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *