January 24, 2026 12:23 pm

बिजली लाइनमैन को बंधक बनाकर मारा

माधौगंज हरदोई।। नशे में धुत बाइक सवाई युवकों ने बिजली विभाग के लाइनमैन को बंधक बनाकर जमकर मारा । थाना क्षेत्र माधवगंज के कुशल चौकी के अंतर्गत अटवा अली मर्दानपुर के बिजली लाइनमैन नन्हे लाल कुरसठ में तैनात है । वही सूचना पर क्षेत्र के टेदुईपुरवा में विद्युत लाइन को ठीक कर रहा था । प्रार्थना पत्र के मुताबिक तभी अचानक शराब के नशे में धुत गुज्जी निवासी कुरसठ बिना किसी वजह है के पीड़ित लाइनमैन को लात घंसौर से मारते हुए जानमाल की धमकी दी जिसके बाद प्रार्थी को बिजली विभाग के उपकरणों सहित जबरदस्ती बाइक पर रास्ते में जमकर मारपीट की । इस संबंध में अवर अभियंता कुरसठ कमल किशोर राठौर ने बताया है कि लाइनमैन के साथ बेहद बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है और एक बड़ी घटना भी कर सकती थी । प्रार्थना पत्र दिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जा रही है यदि समय रहते कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है तो बिजली विभाग भी आगे की रणनीति तय करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें