January 24, 2026 11:49 am

ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों का सामान लेकर फरार

हरपालपुर/ हरदोई।कस्बे में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों का सामान लेकर फरार हो गए।
हरपालपुर कस्बा निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राधाकृष्ण की कस्बे में चाय लस्सी की दुकान है।गुरुवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। तभी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 62हजार रुपये की नकदी समेत दस हजार रूपये का बीड़ी, सिगरेट,पान मसाला चोरी कर फरार हो गए। राजेश ने दुकान में चोरी की सूचना थाने में दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है। सवाल तो यह खड़ा होता है कि रात्रि में हरपालपुर पुलिस गश्त करती रहती है फिर भी अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें