March 15, 2026 10:50 pm

बिलग्राम नगर के कई मार्गों पर गड्ढे हो गये जानलेवा ,कभी भी हो सकता है हादसा

बिलग्राम नगर के कई मार्गों पर गड्ढे हो गये जानलेवा ,कभी भी हो सकता है हादस
बिलग्राम/हरदोई।सरकार लोगो के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश आए दिन दे रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों पर निर्देशों का असर नही पड़ रहा है।
बिलग्राम कटरा बिल्हौर राजमार्ग से नगर को जाने वाली सड़कों का बुरा हाल हो गया। लेकिन पालिका जरा भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जब भी इस बावत लोग अपनी परेशानी को बयान करते हैं तो पालिका का रटा रटाया एक ही जवाब मिलता है कि पैसा ही नहीं है। कोतवाली के पीछे से नगर को जाने वाले मार्ग से नगर की 70% प्रतिशत जनता का रोज आना जाना होता है। लेकिन ये मार्ग पिछले कई सालों से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस पर हर गुजरने वाला शख्स परेशानी के कारण जिम्मेदारों को कोसता नजर आता है। लेकिन फिर भी नपाप के अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगती। यही नहीं नगर के मुख्य चौराहे के करीब जो सड़क नगरपालिका की ओर जाती है उसपर भी कई जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं इस बरसात के मौसम में जब उन गड्ढों में पानी भर जाता है तो उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता है,ऐसे में उन गड्ढों के ऊपर से अनजान शख्स का गुजरना खतरे से खाली नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें