February 13, 2026 7:52 am

कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत आक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया:- विधायक रजनी

कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत आक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया:- विधायक रजन
स्वास्थ्य केन्द्र के 30 बेड पर पाइप लाइन के माध्यम से आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गयी है:-डीएम
हरदोई।तहसील शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्मित आक्सीजन प्लाट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शाहाबाद रजनी तिवारी ने फीता काटकर एवं शिलापट की डोरी खींच कर किया। इस के उपरान्त विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी भाजपा श्री प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से सीएचसी परिसर में वृक्षा रोपण किया।
इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देश एवं कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आक्सीजन प्लाट का निर्माण कराया गया है। उन्होने कहा कि अगर किसी कारण कोरोना की तीसरी लहर आती तो क्षेत्रवासियों को आक्सीजन के लिए जनपद मुख्यालय या अन्य जनपद में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें आक्सीजन आदि की सुविधा इसी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध कराई जायेगी।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि विधायक जी के मार्ग निर्देशन में उनकी विधायक निधि से रू0-43 लाख 38 हजार की लागत से इस आक्सीजन प्लाट का निर्माण मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक कराया गया है। इस बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र के 30 बेड पर पाइप लाइन के माध्यम से आक्सीन सप्लाई की व्यवस्था की गयी है और आक्सीजन प्लाट में 167 लीटर पर मिनट आक्सीजन गैस बनाने की क्षमता है। इसके उपरान्त स्वास्थ्य केन्द्र के वार्डो में मा0 विधायक को ले जाकर जिलाधिकारी ने आक्सीजन प्लाट से पाइंट के माध्यम से बेड तक सप्लाई होने वाली आक्सीजन बारे में विस्तार से जानकारी दी। आक्सीजन प्लाट शुभारम्भ अवसर पर एमओआई प्रवीण दीक्षित ने विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी का धयन्वाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहाबाद सौरभ दूबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वामी दयाल, सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा शाहाबाद क्षेत्र के भाजपा एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सहित पत्रकार बन्धु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें