March 17, 2026 12:38 am

पम्मू यादव की सहमति पर हरपालपुर विकास खंड के प्रधान संघ की अध्यक्ष अनीता तोमर मनोनीत

हरपालपुर/हरदोई।हरपालपुर विकासखंड में तीन दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के खेमे की ओर से एक गेस्ट हाउस में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में भाजयुमो के जिला मंत्री मिथिलेश सिंह भूरा की पत्नी भारती सिंह को सर्वसम्मत से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद शुक्रवार को हरपालपुर विकासखंड के  सभागार में समाजवादी पार्टी के खेमे की ओर से पम्मू यादव की सहमति से अनीता तोमर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
आयोजित प्रधानों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप की मौजूदगी में चांऊपुर की नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान अनीता तोमर को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया है।
विकास खंड के चॉऊपुर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अनीता तोमर को हरपालपुर के ग्राम प्रधान सज्जाद मंसूरी के प्रस्ताव पर प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अनीता तोमर ने कहा कि वह सभी प्रधानों के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहेंगी। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगी। बेहटा लाखी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुनील यादव के प्रस्ताव पर मलौथा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। चांऊपुर ग्राम प्रधान अनीता तोमर व अरवल ग्राम प्रधान राजपाल के बीच अध्यक्ष पद को लेकर कई घंटों कशमकश चलती रही।आखिरकार सभी ग्राम प्रधानों ने एक साथ  हाथ उठाकर चांऊपुर ग्राम प्रधान अनीता तोमर को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।  वही ककरा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान अरुणा देवी को महासचिव चुना गया है। ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने सभी ग्राम प्रधानों का स्वागत किया। इस मौके पर राजीव यादव,अमरेश यादव, माधुरी देवी,कमला देवी, प्रेमवती कुशवाहा,संजीव कुमार,तीर्थराम ,अभिषेक मिश्रा, अनुज राठौर सुखराम संदीप कुमार मधुबाला समर सिंह आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें