February 13, 2026 8:03 am

ब्लॉक प्रमुख पन्ने की कार्यवाही से तिलमिलाये सचिव हुए लामबंद 

हरदोई।ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने व ब्लॉक के बाबू देवेंद्र कुमार पाल के खिलाफ अहिरोरी में तैनात 12 सचिवों ने शनिवार को लामबंद होकर मुख्यविकास अधिकारी को 2 हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया था, उसके पीछे का खेल क्या था वो तो जाँच के बाद ही साफ होगा,लेकिन इसके विपरीत दूसरा पहलू प्रमुख पक्ष की बात की जाए तो ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेने के बाद  प्रमुख पन्ने सिंह ब्लॉक में कॉफी एक्शन मूड में नजर आये थे, जिसमें ब्लॉक में सफाई व्यवस्था तथा कार्यालय का रंगरोगन के साथ ही इलाके में भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा ग्राम पंचायतों में पिछले कार्यकाल के दौरान की गयीं वित्तीय अनिमितताओं के बारे में बताया गया था,जिसका प्रमुख ने गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए पिछले 29 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायत सचिवों से करवाये गये विकास कार्यों का लेखा जोखा तलब कर लिया था।जिससे ब्लॉक के सचिवों में हड़कंप मच गया था ।साथ ही कुछ कार्यों का लेख जोखा देवेंद्र पाल ने प्रमुख को मुहैया भी करवा दिया था ।प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने बताया मेरे द्वारा की यह कार्यवाही सचिवों को काफी नागवार गुजरी जिससे इन लोगों ने लामबंद होकर फर्जी आरोप लगाकर उन पर फर्जी दबाव बनाने की कोशिश की है लेकिन श्री सिंह ने कहा है वो ऐसे मिथ्या आरोपों से झुकने वाले नही है ।जिन लोगों ने भी वित्तीय अनियमितता की है उन्हें बक्सा नही जाएगा।                           अहिरोरी ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में पिछले कार्यकाल में घोटाला हुआ है। जिले का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा पिछड़ा ब्लॉक अहिरोरी ही है जहां पर विकास के नाम पर बंदर बाँट ही होता रहा है तथा कई घोटाले खुलने के बाद भी रुपयों की खनक के आगे फ़ाइलों को दबा दिया गया।अब देखने वाली बात यह होगी कि नवागंतुक ब्लॉक प्रमुख जनता के इन पैसों की जांच कर रिकवरी करवा पाते हैं या फिर भ्रष्टाचारी सचिव रुपयों का चढ़ावा चढ़ाकर बच निकलते हैं।
इसके पूर्व शपथ ग्रहण के समय सचिव ने ब्लाक प्रमुख पर आरोप लगाए थे कि बाबू के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह के लिए ₹2000 जमा करवाए जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख नियम विरुद्ध कार्य करवाना चाह रहे हैं, जिसका हम सभी सचिव विरोध कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख की अवैध वसूली से तंग आकर सचिन ने खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अन्यत्र ब्लॉकों में ट्रांसफर करने की मांग भी की थी। अब ब्लाक प्रमुख द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने की नोटिस दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें