January 29, 2026 9:49 am

ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु भाजयुमो ने साइकिलिंग चैलेंज अभियान चलाया

हरदोई।भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृव के आवाहन पर
टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अभियान चलाया। नगर में जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में  साइकिलिंग चैलेंज अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत से इतना बड़ा दल ओलम्पिक में प्रतिनिधित्व करने गया है जो देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के कारण संभव हुआ है।आयोजित साइकिलिंग चैलेंज अभियान में सैकड़ो युवाओ ने प्रतिभाग किया और ओलंपिक में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए आम जनमानस को प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा,अंकुश शर्मा, गोविंदा,विवेक  शुक्ला,राम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें