February 13, 2026 8:30 am

बृहद स्तर पर हुआ विशेष टीकाकरण

कछौना,हरदोई।मंगलवार को वृहद स्तर पर विकासखंड कछौना के ग्राम सभा त्यौरी मतुआ, बरवा सरसण्ड, पुरवा, बालामऊ, सुन्नी, बर्राघूमन, गौसगंज, कटियामऊ, तेरवा दहिगवां, सुठेना, समसपुर, महरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना पर विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित किए गए। जिसमें 3115 लोगों को टीकाकरण किया गया। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ० किसलय बाजपेई ने बताया आम जनमानस में काफी जागरूकता आ गई। लोग स्वयं केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।केंद्रों पर काफी भीड़ नजर आ रही है। कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए टीकाकरण काफी प्रभावी है। तीसरी लहर को रोकने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण अनिवार्य है। जिनके टीका नहीं लगा है। उनको संक्रमण से प्रभावित होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। इस अभियान में कार्यक्रम प्रभारी अमित सिंह की देखरेख में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता, एएनएम, नर्स, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, फार्मासिस्ट, एलटी ने बढ़ चढ़कर अहम भूमिका निभाई। टीकाकरण अभियान काफी सफल रहा। आज हम पोलियो मुक्त भारत की जो स्थित देख रहे हैं वह सिर्फ वैक्सीन की बदौलत संभव हुई है। देश के प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य हैं। सभी की भागीदारी से संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें