March 16, 2026 7:06 am

बाइक से रोड पर गिरी महिला पर चढ़ा डंपर, महिला की मौके पर दर्दनाक मृत्यु

बघौली, हरदोई। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी व पुत्र घर लौट रहे थे। बघौली प्रताप नगर मार्ग जर्जर होने के चलते बाइक हुसैनपुर के पास अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार महिला इसी बीच गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा डंपर महिला के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
                   बताते चलें सुशीला देवी (35) पत्नी दलगंजन निवासी लोधी (नई बस्ती) थाना बघौली अपने पति दलगंजन व 8 वर्षीय पुत्र अनुराग के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके बढ़ईन पुरवा से घर आ रहीं थी। बघौली प्रताप नगर मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण हुसैनपुर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार महिला सुशीला देवी बाइक से मार्ग पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर नम्बर आर०जे० 11 जी०बी० 2696 ऊपर चढ़ गया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। अरुण (18) रागिनी (13) व अनुराग 8 वर्ष के हैं। बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। डंपर को छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें