February 13, 2026 7:08 am

नवविवाहिता को दहेज हेतु प्रताड़ना का आरोप,मुकदमा दर्ज

नवविवाहिता को दहेज हेतु प्रताड़ना का आरोप,मुकदमा दर्
हरदोई। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध व महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आपको बताते चलें थाना मल्लावां क्षेत्र के नए गांव निवासी एक युवती ने दहेज हेतु ससुराली जनों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रार्थिनी पूजा गुप्ता निवासी मल्लावां ने बताया है कि विपक्षी आलोक गुप्ता सर्व निग्राम निगोही थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर के साथ 22.04.2021 को शंहशाह मैरिज लान शाहजहाँपुर में सम्पन्न हुआ था। अपनी ससुराल चिपलीगण के घर गयी थी जहां पर वह 23 अप्रैल से 1 मई रात तक रही। इस दौरान विपक्षीगण द्वारा विभिन्न तरीके के अमानवीय व्यवहारों से गुजरना पड़ा। विदा होकर जाने पर सभी विपक्षीगण द्वारा दहेज को लेकर तमाम ताने दिये गये तथा सभी परिवारी सदस्यों के लिए सोने की चैन व अंगूठियों की मांगे की गई थी जिसे प्रार्थिनी ने अपने माई नवीन व माता भाभी व बहन को मोबाइल पर बताया था तथा अपने साथ किये जा रहे अमानवीय व्यवहार मारपीट व अन्य तरीको की तकलीफो को बताया था। प्रार्थिनी के साथ देवर अतुल गुप्ता अश्लील हरकते करने लगा था तथा जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया था। जिसका विरोध करने पर सभी विपक्षीगणों ने प्रार्थिनी के साथ मारपीट की थी।  विपक्षीगण द्वारा साजिश के तहत प्रार्थिनी के साथ शादी करके तमाम कीमती जेवरात व नगदी हड़प कर ली गई है तथा प्रार्थिनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिनी को विवाहोपरान्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है तथा अतुल द्वारा प्रार्थिनी के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया गया है।मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें