February 13, 2026 1:25 pm

पुलिस क्लब की दीवार पर चढ़कर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

पुलिसकर्मियों ने दीवार पर चढ़कर महिला को फांसी लगाने से बचाया
हरदोई। जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब हरदोई के पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से कुछ दूर पर बने पुलिस क्लब की दीवार पर चढ़कर एक महिला ने पेड़ से अपनी धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।  दिनदहाड़े महिला की फांसी लगाता देखकर पब्लिक के लोगों का शोर सुनकर पुलिसकर्मियों ने दीवार पर चढ़कर महिला की फांसी का फंदा खोल महिला को बचाया। महिला का आरोप है कि ससुराली जन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं हालांकि इस मामले में कुछ दिन पहले भी पुलिस ने पीड़ित महिला और ससुराली जनो में समझौता कराया था।
महिला पिहानी थाने की बूढ़ा गांव के रहने वाले विनोद की पत्नी प्रमिला है। प्रमिला कुछ मंदबुद्धि भी बताई जा रही है।  महिला का आरोप है कि उसके ससुर और ससुराल के दूसरे लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला द्वारा पुलिस क्लब की दीवार पर फांसी लगाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।पुलिस के अनुसार, इस महिला का पारिवारिक विवाद में कुछ समय पहले महिला और उसके ससुराल वालो के मध्य लिखित समझौते के द्वारा इसके मामले को निपटाया जा चुका है।  अब इस महिला के आज लगाए गए आरोपों की नए सिरे से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें