January 29, 2026 10:47 pm

बजट स्वीकृत के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर विधायक का हुआ जोरदार स्वागत

न्यू लखनऊ हॉस्पिटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

बिलग्राम हरदोई ।। कई वर्षों से सवायजपुर विधानसभा का अर्जुनपुर पुल शासन की अनदेखी के कारण नहीं बन पा रहा था। जिसको लेकर तमाम तरह की अफवाहें थीं कि अर्जुनपुर पुल महज एक चुनावी मुद्दा है।जो शायद कभी नहीं पूरा हो पायेगा ख़ैर इन अटकलों पर सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विराम लगाते हुए, अपने प्रयासो से शासन से अर्जुनपुर पुल के लिए बजट स्वीकृत करा लिया। अर्जुनपुर पुल के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर जगह जगह उनका स्वागत हुआ। इसी क्रम में बिलग्राम के सांडी रोड पर न्यू लखनऊ हॉस्पिटल पर उनका भव्य स्वागत हुआ। लखनऊ हॉस्पिटल में मुख्य रूप से कौशलेंद्र सिंह गुड्डा जिला महामंत्री हिन्दू जागरण , डॉक्टर मो0 वसीम संचालक लखनऊ हॉस्पिटल, मदन सिंह संरक्षक ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम, रवि सिंह मंडल अध्यक्ष,रामराज सिंह पूर्व प्रधान, रामकुमार शुक्ला, अबरार हुसैन पप्पू सभासद, परमाईलाल यादव पूर्व सभासद,राहुल जोशी, पवन कश्यप प्रधान, मुद्दसिर सुलेमान प्रधान के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें