November 12, 2025 2:28 am

क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित विजयोत्सव में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत

हरदोई।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हुए प्रधान ,जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुखों का सम्मान क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयोत्सव समारोह में किया गया।क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हुए प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ,व ब्लाक प्रमुखों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू उपस्थित रहे। क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने हरदोई जनपद में विजित रहे क्षत्रिय 109 प्रधानों को सम्मानित किया।वहीं क्षत्रिय जिला पंचायत सदस्य जीतने वाली,माधुरी सिंह पत्नी राणा प्रताप सिंह,राम प्रताप सिंह,प्रियंका सिंह, वरुणा सिंह,रमेश सिंह को सम्मानित किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह पत्नी धीरेंद्र प्रताप सिंह भरखनी ब्लाक प्रमुख, शिवा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह बाबन ब्लाक प्रमुख, सत्येंद्र सिंह मुन्ना बिलग्राम ब्लाक प्रमुख, धर्मवीर सिंह पन्ने अहिरोरी ब्लाक प्रमुख, विनोद सिंह तोमर भरावन ब्लाक प्रमुख को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत विनोद सिंह तोमर ब्लाक प्रमुख भरावन ने संबोधित करते हुए बताया कि क्षत्रियों द्वारा हमेशा समाज की रक्षा और सुरक्षा की है।आज भी हम क्षत्रियों द्वारा समाज की रक्षा और सुरक्षा की जा रही है, लेकिन आज की सरकारी व कानून व्यवस्था हम क्षत्रियों को हर तरफ से कमजोर करने का प्रयास कर रही है लेकिन हम क्षत्रियों को एकजुट रहकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि हमेशा हमारे द्वारा क्षत्रिय समाज को समर्थन दिया जाता रहा है।अनिल सिंह ने कहा कि जब तक क्षत्रिय समाज एकजुट नहीं होगा तब तक ऐसे ही लोगों द्वारा क्षत्रियों को अलग किया जाता रहेगा। लेकिन क्षत्रियों को जागरूक होने की जरूरत है और आगे बढ़ कर समाज सेवा भी करनी चाहिए। ऐसे तमाम लोगों ने अपने विचार रखे।
वहीं क्षत्रिय महासभा की महिला जिला अध्यक्ष सीमा सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षत्रियों ने हमेशा लोगों की मदद की है क्या महिला हो या पुरुष और महिलाओं का भी योगदान क्षत्रिय महासभा में उतना ही रहा है जितना पुरुषों का रहा है।वह हमेशा महिलाओं ने पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर समाज की मदद की है। वहीं भाजपा नेता राम बहादुर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय बंधुओं के लिए हर समय वह तैयार हैं।इस मौके पर राजेश सिंह, शिवचरण चौहान, बलराम सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह, प्रशांन्त सिंह ज्ञानू, प्रयाग सिंह, योगेंद्र सिंह कसरावां, कमलेंद्र सिंह, अशोक सिंह लालू, अखिलेश सिंह सिकरवार, महिला शांति सिंह ,सुमन सिंह,आरती गौर ,प्रिया सिंह ,विवेक सिंह, रवि सिंह, दिनेश सिंह, रंजीत सिंह, बबलू सिंह, बलवीर सिंह ,अशोक सिंह,रंजीत सिंह, अखिलेश कुमार, पवन सिंह ,आदि कई क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें