March 16, 2026 4:49 am

आवास विकास कालोनी में हुई लूट की घटना, महिला की चैन लूटी

आवास विकास कालोनी में हुई लूट की घटना, महिला की चैन लूटी
हरदोई। कोतवाली सिटी इलाके में आवास विकास कालोनी निवासी डॉ. विशाल के घर के बाहर खड़ी उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन लूटकर लुटेरों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विदित हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही आवास विकास कालोनी में ही जेके पब्लिक स्कूल के पास मंडी व्यापारी संजय गुप्ता के घर के बाहर ऐसी ही वारदात हो चुकी है। जिसका पर्दाफाश नहीं हो सका है।
आज की घटना के संबंध में बताया गया कि दो लुटेरे एक मोटर साईकिल पर सवार थे। मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट नहीं थी। डॉ. विशाल के यहाँ लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गयी है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें