December 15, 2025 12:07 pm

जमीनी विवाद को लेकर प्रधान पति ने युवक को मारी गोली,रिपोर्ट दर्ज 

हरदोई।थाना अतरौली के ग्राम डेहुआ मजरा कौडिया मे खेत जोतने के दौरान जमीनी विवाद को लेकर प्रधान पति सन्तराम कश्यप ने जान से मारने की नियत से एक युवक सर्वेश 30 वर्ष पुत्र रामदयाल निवासी रामनगर मजरा कौडिया के गोली मारी और वहीं प्रधान के साथी रामेश्वर, जगन्नाथ, वेद आदि ने लाठी डन्डो से सर्वेश के चचेरे भाई पप्पू को पीटकर घायल कर दिया।घायल बाइक से थाने पहुंचा।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द्र पाण्डेय अपनी जीप से सीएचसी भरावन ले गये।पुलिस ने घायल के भाई अमरेश की तहरीर पर उक्त चार लोगो पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चिकित्सक ने घायल सर्वेश को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।
अमरेश ने बताया मंगलवार की सुबह नौ बजे डेहुआ गांव मे स्थित अपने खेत को ट्रैक्टर से सर्वेश जोत रहा था उसी दौरान प्रधान पति सन्तराम कश्यप अपनी बोलेरो से आ गये और खेत जोतने से मना करने लगे। इस बात का सर्वेश ने विरोध करते हुए न जोतने का कारण पूछा, इसी बात पर कहासुनी व लाठी डन्डो से मारपीट कर दी।प्रधान पति सन्तराम ने अपने लाइसेन्सी रिवाल्वर से तीन फायर की, जिसमें एक गोली सर्वेश की दाहिनी कनपटी पर लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।धमकी देते हुए प्रधान पति भाग गये।प्रधान पति सन्तराम कश्यप ने बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जा जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे। मना करने पर मारपीट कर दी।गोली नही मारी है आरोप निराधार हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें