February 13, 2026 7:45 am

नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनायें रखें:- जिलाधिकारी

फूलों की खेती को बचाने के लिए किसान को उचित सलाह एवं दवाओं की जानकारी दें:-अविनाश
हरदोई।सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ राजघाट पर बढ़ रहें। गंगा नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से वार्ता कर बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी प्राप्त की।
ग्राम प्रधान ने बताया कि शारदा नहर विभाग द्वारा नदी के कटान रोकने का अच्छा कार्य कराये जाने से गांव में बाढ़ नहीं आयी है और गांव पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश कुमार गौतम को निर्देश दिये कि नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनायें रखें और जल स्तर बढ़ने की सूचना ग्रामीणों को पूर्व में उपलब्ध कराते रहे और सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी हर समय तैयार रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम छिबरामऊ में उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर किसान कृष्ण किशोर तिवारी द्वारा एक एकड़ में पॉली हाउस बनाकर की जा रही गुलाब के फूलों की खेती का निरीक्षण किया तथा किसान से फूलों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। किसान ने बताया कि वर्तमान में गुलाब के फूलों में कुछ बीमारियां हो गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश दिये कि फूलों की खेती को बचाने के लिए किसान को उचित सलाह एवं दवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करायें। निरीक्षण के दौरान डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा तहसीलदार बिलग्राम आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें