March 16, 2026 10:38 pm

एडवोकेट पवन राजपूत बने लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष

एडवोकेट पवन राजपूत बने लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष
पवन राजपूत  समाज के युवाओं को जोड़ेंगे,खत्म करेंगे पिछड़ापन
हरदोई।अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र ‘राकेश लोधी’ ने अधिवक्ता पवन राजपूत को महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पवन ने मनोनयन के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/एटा विधायक विपिन कुमार लोधी ‘डेविड’ और प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र ‘राकेश लोधी’ का आभार जताया है।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन राजपूत ने कहा, स्व-समाज अभी अपने अधिकारों को लेकर बहुत जागरूक नहीं है। वह समाज को भावी पीढ़ी के उन्नयन को लेकर जागरूक करेंगे। समाज के अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे। प्रयास होगा कि समाज के बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें और आगे बढ़े।
पवन के मनोनयन पर भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत,भाजपा जिला मंत्री/जिला पंचायत सदस्य जयदेवी राजपूत, संदीप राजपूत प्रधान भदार, प्रमोद राजपूत प्रधान चंद्रसौरा,सुरेंद्र राजपूत प्रधान नेकपुर हातिमपुर,दिवाकर राजपूत,ओमकार राजपूत,रूपेश राजपूत अध्यापक,वीरेंद्र राजपूत अध्यापक,प्रवांशु राजपूत एडवोकेट,हिमांशु राजपूत एडवोकेट,अनुज राजपूत, राहुल राजपूत,जितेंद्र राजपूत,अंकित राजपूत, सुरेंद्र राजपूत एडवोकेट सहित समाज से बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें