January 24, 2026 12:49 pm

गौरव अग्रवाल बने उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर

हरदोई।उद्योग व व्यापार के बीच एकता व सामंजस्य बनाने के लिए स्थापित उधोग व्यापार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंघल ने हरदोई निवासी गौरव अग्रवाल को संगठन का प्रांतीय प्रवक्ता एवं प्रांतीय मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है।
श्री सिंघल ने गौरव अग्रवाल को नियुक्ति पत्र देते हुए बताया कि गौरव अग्रवाल के प्रांतीय प्रवक्ता बनने से संगठन को मजबूती व विस्तार प्रदान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव अग्रवाल व्यापारी समाज को एकजुट करने व उनकी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
श्री सिंघल ने बताया कि उधोग व्यापार एकता एसोसिएशन देश भर में व्यापारियों के लिए सामाजिक, संगठित, सुरक्षित, शिक्षित व समृद्ध व्यापारी समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संगठन है और अपने उद्देश्य पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।रेलवे सलाहकर पद का भी कार्यभार संभाल रहे गौरव अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वो उसका बखूबी पालन करेंगे और व्यापार व उद्योग जगत की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुचाने में मध्यस्थ का काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें