हरदोई।बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बीएन उपाध्याय ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 03 सितम्बर 2021 को ग्राम बेरिया नजीरपुर ब्लाक बिलग्राम के पंचायत भवन में आयोजित चकबन्दी चौपाल में जमीन बन्धन मुक्त कराने के प्रकरण में चकबन्दी लेखपाल राघवेन्द्र सिंह यादव द्वारा ग्रामीणों से धनराशि मांगने का हुए वीडिया वायरल की जांच में प्रकरण सत्य पाने जाने एवं उक्त चकबन्दी लेखपाल को दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने के लिए संस्तुति पत्र शासन को भेजा गया है।















