March 17, 2026 12:21 am

सम्मान दिलाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर के कलाकारों का अभिलेखीकरण किया जायेगा:-अविनाश

दल नेता कलाकारों सहित सूची तत्काल जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध करायें:- जिलाधिकारी
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद की ग्राम पंचायत स्तर पर सामान्य तौर पर कीर्तन, भजन, पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला, कृष्ण लीला तथा विभिन्न अवसरों, त्योहारों, उत्सवों, मेलों आदि में कार्यक्रम करने वाली संबंधित मण्डलियों के दल नेता तथा कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं में समुचित अवसर प्रदान करने के साथ अपेक्षित सम्मान दिलाने हेतु सांस्कृतिक विभाग द्वारा अभिलेखीकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न सांस्कृति एवं विधाओं के माध्यम से कार्यक्रम करने वाले समस्त दल नेताओं से कहा है शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने कलाकारों सहित सूची तत्काल जिला सूचना कार्यालय, हरदोई को उपलब्ध करायें ताकि कलाकारों के अभिलेखीकरण हेतु सूची समय से सांस्कृतिक विभाग को प्रेषित की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें