शाहाबाद ब्लॉक परिसर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की हुई बैठक

शाहाबाद/हरदोई। ब्लॉक परिसर शाहाबाद में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि प्रधान व उसके अधिकारों के लिए संग़ठन हर तरह से खड़ा है,उन्होंने सभा की मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी से मांग  कि जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानों का मानदेय बढ़ाने और पंचायतों को और सशक्त करने के लिए प्रदेश की विधानसभा में बात रखने की बात कही।
भाजपा विधायक ने कहा कि मोदी जी व योगी जी की सरकार में गाँवो के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे पंचायतें सशक्त हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया जो भी प्रधानो की जायज मांगे होंगी, उन्हें वह उच्च स्थार पर रखेंगी, जिससे गाँवो की सरकार और सशक्त हो सके।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह  ने कहा कि प्रधान सबसे अच्छा कार्य करते हैं कोई भी एजेंसी प्रधानो से अच्छा कार्य नही करती, फिर भी प्रधानो का कई बार अधिकारियों द्वारा उत्पीडन किया जाता है। अवध प्रान्त के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह उर्फ उमा सिंह ने कहा कि संग़ठन जिस तरह से प्रधानों के साथ खड़ा है, प्रधानों को भी संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना पड़ेगा, तभी ग्राम पंचायतें सशक्त होगी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह प्रधान चंदूपुर खैराई को मनोनीत किया गया व लालाराम राजपूत को ब्लॉक का संरक्षक वहीं महासचिव  कमल किशोर ,प्रधान सिकंदरपुर नरकतरा सचिव उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कप्तान सिंह राजपूत ग्राम दौलतपुर, कोषाध्यक्ष रामपाल ग्राम बूटामऊ, संगठन मंत्री दुर्वेश राजपूत, ग्राम हरौली कुतुबनगर मीडिया प्रभारी निरंकार मिश्रा को मनोनीत किया गया।इस अवसर पर रजत सिंह को ब्लॉक सुरसा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने घोषणा की वह प्रधानों के लिए अलग से एक कक्ष का निर्माण ब्लॉक परिसर में कराएंगे।इस अवसर पर पूर्व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, गोविंद पाठक,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी समेत , पुत्तने सिंह,सर्वेश सिंह,सुधीर सिंह,कमलेश सिंह,समेत सभी वर्तमान प्रधान व काफी संख्या में पूर्व प्रधान भी मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

नगर में खुली पहली जीनियस लाइब्रेरी, कांग्रेस के नेता ने किया उद्घाटन

छात्रों को पढाई के लिए पुरसुकून माहौल देने की पहल *कमरुल खान* बिलग्राम हरदोई ।। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *