February 7, 2026 2:18 am

गजानन सेवा समिति ने बप्पा की उतारी आरती,भोग एवं सुंदरकांड का किया पाठ

हरदोई।गजानन सेवा समिति वंशी नगर के  दशम गणेश उत्सव के दूसरे दिन आज सुबह की आरती व पूजन के उपरांत शाम को अशरफ टोला की सुंदरकांड कमेटी द्वारा संगीत मय सुंदरकांड प्रस्तुत किया गया।
सुंदरकांड के उपरांत सुंदरकांड समिति ने रामायण की चौपाइयों पर संगीत मय वातावरण बनाया। इससे पहले प्रथम दिन शाम को दूरदर्शन कलाकार आस्था त्रिवेदी, वैष्णवी रस्तोगी,महक रस्तोगी,अनुषा त्रिवेदी व विनायक शुक्ला ने संगीत मय भजनों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
शाम की आरती में सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि कल 12 सितंबर को छप्पन भोग का आयोजन होगा। नित्य आरती तथा भजन संध्या का आयोजन होगा। 13 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन बावन की नहर में किया जाएगा।
आज कार्यक्रम के दौरान संजीव रस्तोगी,प्रभाकर पाठक,अशोक सिंह ‘लालू’,कुलदीप द्विवेदी, दीपक कपूर,नवल किशोर,अलोकिता श्रीवास्तव,राजमोहन पांडेय,कपिश चतुर्वेदी, शौर्य चतुर्वेदी,बबलू मिश्रा हरिओम मिश्रा,अरुण वर्मा,अजय कुमार टंडन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें