December 15, 2025 11:21 am

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को कानून की जानकारी देकर किया जागरूक

माधौगंज/हरदोई।महिला शक्ति मिशन के तहत ग्राम पंचायत की महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों ने कानून की जानकारी देकर जागरूक किया।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्योटी ख़्वाजगीपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला आरक्षी साधना त्रिपाठी व महिला आरक्षी सविता उपाध्याय ने गांव की महिलाओं को महिलाओं पर होने वाले अपराधों के विरुद्ध पुलिस सहायता के लिए112,1090,181,c102,108 व 1076  टोल फ्री नम्बरो की जानकारी दी। बालिकाओं के आने जाने पर खुराफाती तत्वों द्वारा अगर परेशान किया जाता है तो वह सरकारी नम्बर या गांव में गठित महिला सुरक्षा समिति की सदस्यों को अवगत कराकर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। महिला आरक्षी साधना त्रिपाठी ने गांव की एकल महिला लीलावती व मुन्नी देवी से किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ली।इस मौके पर प्रधान रिंकी देवी,आरक्षी मनीष, कोटेदार लाडली देवी,रिंकी देवी सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें