February 7, 2026 1:41 am

पुलिस ने पिकअप पकड़ दो चोरी की भैंसें बरामद की

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिलग्राम /हरदोई। पुलिस ने दो चोरी की भैंसे व पिकप गाड़ी समेत पांच लोगों को पकड़ा।
बिलग्राम तिराहा बाइपास पर पिकअप से कन्नौज की ओर लेजाई जा रही थीं।प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप को कन्नौज तिराहे पर पकड़ा जिसमें 2 भैंसों समेत 5 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला ये दोनों भैसें चोरी की हैं। जिसके बाद पुलिस ने सबको थाने में बैठाकर पूछताछ की। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ने अपना नाम शादाब उर्फ ठोसे निवासी मोहल्ला मैदानपुरा,दूसरा शीबू उर्फ इस्तिखार मोहल्ला खुर्दपुरा बिलग्राम बताया। तीसरे ने कल्लू उर्फ अहसान निवासी काजीपुरा बिलग्राम के रूप पहचान कराई।चौथे आरोपी सद्दाम उर्फ सद्दा निवासी मोहल्ला काजीपुरा थाना बिलग्राम के रूप में अपना पता बताया।पांचवें आरोपी व गाड़ी चालक मेराज ने अपना पता मोहल्ला सुल्हाड़ा बताया।पुलिस ने तस्दीक करते हुए पांचों आरोपियों के अपराध खंगालने शुरू किए तो शादाब पर एक अन्य चोरी व अवैध शराब का मुकदमा दर्ज पाया गया, वहीं कल्लू पर पांच चोरी व एक गैंगस्टर की रिपोर्ट कोतवाली बिलग्राम में दर्ज पाई गयी है। सभी आरोपियों को भैंस चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें