February 13, 2026 7:53 am

सैनिक ढाबे पर दबंगों ने युवकों से मारपीट कर ताना तमंचा

पाली/हरदोई।पाली रुपापुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित सैनी ढाबा पर रविवार की देर शाम को खाना खाने गए। दो युवकों को पहले से खाना खा रहे दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा और भौकाल बनाने के उद्देश्य से दबंगों ने युवक के सीने पर तमंचा तान दिया। शोरगुल सुनकर भीड़ को इकट्ठा होता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ फरार हो गए।
पाली थाना क्षेत्र के खनिकलाजहानपुर निवासी सूरज पुत्र कृष्णा कांत मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि रविवार की देर शाम वह अपने साथी हर्ष पाठक के साथ सैनी ढाबे पर खाना खाने गये, वहां पहले से भहापुर गांव निवासी सुरजीत पुत्र बिकट अपने अन्य चार साथियों के साथ खाना खा रहा था। किसी बात को लेकर कहासुनी उसके बाद दबंग सूरज मिश्रा व हर्ष  पाठक को मारने पीटने लगे। उसके बाद भौकाल बनाने के उद्देश्य से सुरजीत के एक साथी ने तमंचा निकालकर सेवकों के सीने पर तान दिया।शोरगुल सुनकर भीड़ को इकट्ठा होता देख दबंग युवक अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नामजद युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तमंचा हटाने वाला युवक भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें