February 13, 2026 8:26 am

यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष ने बेनीगंज में जनसभा की

हरदोई।यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने बेनीगंज में जनसभा को संबोधित किया।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा चलाये जा रहे हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम का अवलोकन करने के लिये यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने हरदोई पहुँचकर कैंपो के माध्यम से बनाये जा रहे वोटों का अवलोकन किया।
हरदोई आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया, इसके बाद उन्होंने देर शाम बेनीगंज की बड़ी बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की तारीफ की व लगातार वोट बढ़ाने को निर्देशित भी किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के उल्टे दिन चालू हो गए हैं। भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर छलावा किया है।भविष्य में आपको सड़को,थानों,कचेहरी,
सरकारी अफसरों के सामने बेईज्जत नही होना है तो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ना है।
सपा जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रदेश में विकास न करके लोगों के दिलों में नफरत पैदा करना जानते हैं यह सिर्फ और सिर्फ नफरत की राजनीति करते हैं ना कि विकास की।
यूथ जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने का काम किया जा रहा है भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा प्रताड़ित करने का काम किया गया। बेनीगंज कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने संडीला में ब्लॉक अध्यक्ष नारेंद्र रावत व ब्लॉक बेहन्दर के सर्वे गॉव में जिला उपाध्यक्ष मकसूद अली द्वारा संचालित कैंपो का अवलोकन किया व संबोधित किया। मंच का संचालन जिला महासचिव शराफत अली ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव धीरेन्द्र यादव,मोहम्मद फैसल,वीरबहादुर सिंह,अफसर अली,परिवेश श्रीवत्सव कुक्कू,लोहिया वाहिनि जिलाध्यक्ष फैजान अहमद,अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें