February 13, 2026 7:54 am

पीएम के जन्मदिन पर भाजयुमो ने अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

हरदोई।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 71वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट रक्तदान किया।पार्टी जिला अध्यक्ष सौरभ  मिश्रा नीरज ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा, आज मोदी जी का 71वां जन्मदिवस है जिसमें हरदोई के 71 कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन व अन्य विषम परिस्थितियों के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी हुई थी। उस समय भी हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आवश्यकतानुसार रक्तदान कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह जिला महामंत्री, अनुराग मिश्रा,जिला मंत्री अविनाश पांडेय,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, क्षेत्र युवा मोर्चा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य कुलभूषण सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, अखिलेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, कार्तिकेय तिवारी,गुलशन कुमार, वीरेंद्र सिंह, अंशुमान मिश्रा, मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा,गोविंदा, मयंक सिंह, आयुष सिंह, अंकुर शर्मा, ऋषभ खन्ना, दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें