November 18, 2025 1:26 pm

11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगा श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन-कीर्ति सिंह

हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल कार्यालय में आगामी सप्तम श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम हेतु श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा बैठक को आयोजित किया गया। जिसमे बैठक की अध्यक्षता करते हुए कीर्ति सिंह ने बड़े उत्साह एवं हर्ष से सभी को जानकारी दी की सप्तम श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के  कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर दिन सोमवार से 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार तक होगा। समस्त कार्यक्रम श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर प्रांगण बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल नघेटा रोड हरदोई में सम्पन्न होंगे।
सप्तम श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम कि रुपरेखा को निश्चित करते हुए श्रीमती सिंह द्वारा समिति को जानकारी दी गई कि श्री दुर्गा पूजन बंगाल के विद्वान् पुरोहित पंडित मनोरंजन चक्रवर्ती के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। महोत्सव कार्यक्रम में तीन दिवसीय, कथाव्यास परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानन्द गिरि महाराज के मुखारबिंद से शिव चरित्र कथा का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर, से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा जो कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने अपनी समिति का पुनर्गठन किया है जो इस प्रकार है –
मुख्य यजमान-कीर्ति सिंह (जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद हरदोई)
पूजन प्रभारी – कनुप्रिया सिंह (उपप्रधानाचार्या बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल हरदोई)
संयोजक – अविनाश चन्द्र गुप्ता ‘एडवोकेट’मंच संचालक- इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता,मंत्री- सुनील कुमार मंडल
सह म- के पी सिंह (उपप्रधानाचार्य आर आर इंटर कालेज)सह मंत्री अश्वनी दीक्षित स्वागत प्रमुख – वीरेंद्र सिंह राठौर (प्रधानाचार्य आर. आर. इंटर कालेज हरदोई),पंडाल व्यवस्था प्रमुख – के०पी० दीक्षित (आत्म बोधाय आश्रम), शोभा यात्रा व्यवस्था प्रमुख,हर्षवर्धन सिंह (उपाध्यक्ष अवध प्रान्त विहिप)सुरक्षा एवं प्रसाद वितरण प्रमुख – हिमांशु गुप्ता (सह मंत्री विहिप), अमित सिंह (सह मंत्री विहिप), अमित शुक्ल (सह मंत्री विहिप)
प्रचार प्रसार प्रमुख – प्रमोद कुमार सिंह पामू ,सह प्रचार प्रसार प्रमुख – अनूप मिश्रा,सज्जा एवं स्वच्छता प्रभारी – अनुराग मिश्र  (ष्ठ), लोविवेक सिंह (अध्यापक आर. आर इंटर कालेज), दीप सिंह,संयोजक कन्या भोज- विनीता पाण्डेय (पतंजलि जिला महिला प्रभारी), वीणा त्रिपाठी पतंजलि योग शिक्षिकाआय – व्यय  प्रभारी – प्रेम कुमार सिंह (वरिष्ठ लिपिक बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल)
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज प्रभारी – ऋषभ शुक्ल मीडिया प्रभारी – रविकांत दीक्षित, सहायक अमिय कृष्ण शुक्ल। आयोजन समिति अध्यक्ष कीर्ति जिला संयोजक शिक्षा प्रको ने कार्यक्रम की रुपरेखा को निश्चित कर समिति के समस्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें