February 13, 2026 2:06 pm

हरदोई, नगर पालिका सदर ने 2 नग एक्सकेवेटर खरीदे

नालों की सफाई,कुओं, तालाबों आदि की खुदाई के लिए नपा सदर ने 2 नग एक्सकेवेटर खरीदे
नपा अध्यक्ष मधुर और 
ईओ रवि शंकर शुक्ल को सौंपी चाबी
हरदोई।नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय की गई 2 नग एक्सकेवेटर की आपूर्ति सैनी हैवी इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत डीलर ऋषिक आटोमोटिव लखनऊ द्वारा की गई।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि दिलीप कुमार साहू,हरीश कुमार श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे,शक्ति सक्सेना एवं मुकेश कुमार द्वारा  अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर एवं अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल को चाबी सौपी गयी।
अध्यक्ष मधुर ने कहा कि ये मशीनें नालों की सफाई तथा तालाब की खुदाई व कूड़ा उठाने के काम में आएगी।जिससे नगर को जलभराव से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर प्रभारी सफाई निरीक्षक चन्द्र कांत,अनिल यादव,विद्या भूषण सिंह व चालक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें