मिशन मोदी अगेन पीएम” के ‘मिशन शक्ति जागरूकता अभियान’में  मातृशक्ति हुईं सम्मानित

पीएम मोदी ने नारी-शक्ति को बनाया सशक्त, महिलाओं को दिया सुरक्षा का वातावरण-
रीता मित्तल
महिला हितों की ज़मीनी प्रचार-प्रसार की महिलाओं की भी ज़िम्मेदारी-प्रेमावती
हरदोई।”मिशन मोदी अगेन पीएम”की महिला मोर्चा ने ‘मिशन शक्ति जागरूकता अभियान’ का आयोजन जेके पब्लिक स्कूल सभागार में जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मिश्र के संयोजकत्व में किया।
 मिशन मोदी अगेन पीएम की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मिश्र के संयोजन में आयोजित महिला जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीता मित्तल ने महिला हित और सुरक्षा की दिशा में पीएम मोदी के कार्यों को ऐतिहासिक बताया। कहा, सरकार आती-जाती रहीं और पीएम अदलते-बदलते रहे, लेकिन आधी आबादी को सुरक्षा और सम्मान देने का काम केवल पीएम मोदी ने किया। महिलाओं के मानस की आकांक्षा है कि 2024 में फिर मोदी ही प्रधानमंत्री बनें।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा, महिलाओं का सम्मान भाजपा के डीएनए में है। इसीलिए मोदी ने अधिसंख्य योजनाएं आधी आबादी को समर्पित कीं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा,महिला हित,सुरक्षा और सम्मान के लिए पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। महिलाओं की भी जिम्मेदारी है कि पीएम के किए कामों को कतार की अंतिम महिला तक पहुंचाएं क्यों कि एक सशक्त पीएम ही राष्ट्र को सुरक्षित रख सकता है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री स्वर्णिमा सिंह ने कहा,हाशिए की महिलाओं के दर्द को पीएम मोदी ने समझा और उनकी तकलीफ दूर करने को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन,सिलेंडर, चूल्हा दिए।इस योजना का लाभ देश भर में करोड़ों महिलाओं को मिला और अभी भी योजना से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा की अवध प्रान्त प्रवक्ता सुजाता द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा व इंदुबाला शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मिशन मोदी अगेन पीएम के अवध प्रांत महामंत्री अविनाश मिश्रा,अनिल श्रीवास्तव, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह मोनू,जे के पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव मोहन अवस्थी, राजीव वर्मा,अर्पित द्विवेदी,विवेक अग्निहोत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्यामजी मिश्रा व चेतना शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
ये हुईं सम्मानित
मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुहाना जैन, आरती मिश्रा व विनीता पाण्डेय, जिला महामंत्री सोहनी द्विवेदी, नीलम सिंह व चेतना शुक्ला, जिला मंत्री मीनू गुप्ता, इंदिरा अवस्थी, मांडवी सिंह, निरुपमा शुक्ला, अम्बिका व रश्मि मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी सेठ, जिला प्रवक्ता इंदुबाला शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख समता अवस्थी, मीडिया प्रभारी सोनिया मिश्रा, कार्यकरणी सदस्य अमिता मिश्रा, मोहिनी मिश्रा, मिताली, रुचिरा सिंह, नीलम राज, अरुणिमा शुक्ला, नगर अध्यक्ष सीमा सक्सेना, उपाध्यक्ष अनीता अवस्थी व मंजू चंदेल, नगर महामंत्री संगीता श्रीवास्तव व मीनू सैनी, नगर मंत्री दीपशिखा तिवारी व संजू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी वीना त्रिपाठी, गिरिजा शुक्ला, बालामऊ संयोजक कल्पना राठौर व सह संयोजक मनु पाण्डेय।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *