January 24, 2026 12:35 pm

विवाद के दौरान तमंचा लहराने वाले युवक को भेजा गया जेल

पाली/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक द्वारा तमंचा लहराया गया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद हरकत में आई पाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के रतनापुर गाँव में बीते गुरुवार को देवेंद्र पुत्र रामस्वरूप, शिव नारायण पुत्र औसान पाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें गाली गलौज के साथ लाठी डंडे निकल आए। इसी दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से शिवनारायण ने तमंचा निकाल लिया और लहराने लगा। इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पाली पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पाली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शिवनारायण निवासी रत्नापुर को पाली  रूपापुर रोड के रहतौरा  गांव के पास से मय  तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें