January 29, 2026 10:01 pm

दिव्यांग प्रमाण पत्र के अभाव में सैकड़ो लोग पंजीकरण से रहे वंचित   

हरदोई। प्रयास ऑफ इंडिया (एन जीओ) व सेवा भारती संगठन, संडीला के तत्वावधान में समेकित क्षेत्रीय केंद्र, भारत सरकार द्वारा  दिव्यांगजनों की जागरुकता एवं सहयोग के आंकलन हेतु   सण्डीला के शीतला माता मंदिर के परिसर में पंजीकरण किया गया। जिसमें  सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले से आये 230 दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण कराया।
पंजीकृत दिव्यांगजनों को अगले शिविर में यथोचित सहायता उपकरण उपलब्ध करा दिये जाएंगे। आंकलन शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी दिव्यांगजनों को पंजीकरण हेतु आधार कार्ड,ग्राम प्रधान/सभासद/विधायक/सांसद/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र,विकलांगता प्रमाण पत्र की छाया प्रति,  एक फुल फोटो (विकलांगता दर्शाते हुए)जमा किये गए। पंजीकरण टीम में डॉ संतोष,डॉ उमेश सूर्यवंशी, डॉ मोहम्मद इरशाद,डॉ अर्पित सिन्हा, दिव्या उपाध्याय,परिमल यादव, राशिद हुसैन,चंद्रकेश्वर आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। मौके पर अवध क्षेत्र कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सदस्य अलका सिंह अर्कवंशी, अध्यक्ष प्रयास ऑफ इंडिया,महेंद्र सोनी नगर अध्यक्ष,उमेश सिंह सूर्यवंशी ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ सण्डीला युवा मोर्चा नगर मंत्री गोपाल सिंह,राकेश,भास्कर, बृजमोहन,महेश सिंह अर्कवंशी आदि अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें