February 7, 2026 2:18 am

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता की स्मृति में हुआ प्रतिमा का अनावरण

मल्लावां/ हरदोई।प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता स्व रामजी कनोजिया की मूर्ति की शिलान्यास विधायक आशीष सिंह आशू ने किया।
ग्राम तेंदुआ निवासी स्व रामजी कनोजिया राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार विजेता है। इनको पुरुस्कार पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने दिया था। इनकी स्मृति में इनके पुत्र राज्य शिक्षक पुरुस्कार विजेता प्रधानाध्यापक तेंदुआ गजेंद्र प्रताप सिंह व ज्येष्ठ पुत्र ग्राम प्रधान तेंदुआ सचेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में रामजी कनोजिया के नाम से स्मारक बनवाया और उसी में मूर्ति लगवाई। जिसका शिलान्यास विधायक आशीष सिंह, आशू, ने किया। श्री आशू ने कहा कि ये बड़े सौभाग्य की बात है कि पिता को राष्ट्रीय व पुत्र को राज्य शिक्षक पुरुस्कार मिला। ये गांव क्या सभी के लिये सम्मान की बात है। आज हम उनकी मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि ये गौरव की बात है हमने पहले पिता के साथ व फिर पुत्र के साथ शिक्षको की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधान सचेन्द्र प्रताप सिंह,के एल वर्मा,डीएस सचान, गजेंद्र प्रताप सिंह,मिन्ने सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें