March 15, 2026 12:51 pm

पिकअप पर खीरा लादने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे चले

एक दर्जन घायल,4 गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
हरपालपुर/हरदोई।
थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में मंगलवार की रात पिकअप पर खीरा लादने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हुए है।जिनमें चार की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी रामनाथ व मोतीलाल के बीच मंगलवार करीब नौ बजे पिकअप पर खीरा लादने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से श्यामू 30 वर्ष, उर्मिला 24 पुत्री रामनाथ, रामाधार 40, रामनाथ 50, ज्ञानवती 26पत्नी श्यामू तथा दूसरे पक्ष से रामश्री 48 पत्नी मोतीलाल, शिवम 16 वर्ष ,नीलम 12 वर्ष पुत्री मोतीलाल, राजू 18, मोतीलाल 50 पुत्र बृजलाल घायल हुए हैं। जिन्हे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें मोतीलाल, शिवम, नीलम, रामश्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जागरण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें