December 15, 2025 10:30 am

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक ,ब्राह्मण शिरोमणि स्व लालन शर्मा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

नपाध्यक्ष मधुर मिश्रा ने दी मुखाग्नि,मेंहदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पैतृक गांव माधौगंज में सुबह से ही सड़कों पर भारी हुजूम के साथ इंतजार करते रहे लोग
हरदोई।जनपद के ब्राह्मण शिरोमणि रहे पूर्व विधायक/एमएलसी स्व लालन शर्मा के पैतृक आवास पर पार्थिव शरीर ले जाने के बाद मेंहदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।मुखाग्नि उनके पुत्र नपाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने नम आंखों से दी।
बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और एकादशी के दिन पूर्व विधायक व
एमएलसी स्व लालन शर्मा गांधी जी की रीति नीति के अनुयाई थे,उन्होंने जीवन पर्यंत एक धोती के ही चोले में रहते थे,उनके पिता श्री शिव रतन लाल टाट धारी कहे जाते थे।उनके निधन का समाचार मिलते ही जनपद शोक मय हो गया।श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
पैतृक गांव माधोगंज में पहुंचते ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित विदाई दी। मेहंदी घाट गंगा के किनारे पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
कस्बे में रविवार की सुबह से ही लालन शर्मा के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए नगर के मुख्य मार्गो पर राह देखते रहे। साढ़े दस बजे के लगभग पार्थिव शरीर के पहुचते ही लालन शर्मा अमर रहे के नारों से नगर गुंजायमान हो गया। पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके पिता शिवरतन लाल शर्मा टाटधारी के समाधि पर ले गए।उसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से पैतृक आवास पर ले गए। कुछ समय के बाद पार्थिव शरीर को कंधों पर रखकर सदर बाजार होते हुए तिकोनिया पार्क हरदेव मन्दिर पर रखा।वहां से मुख्य चौराहे से मल्लावां, राघौपुर होते हुए मेहंदी घाट पहुंचे।वही गंगा के तट पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हरदोई,कन्नौज,बिलग्राम, मल्लावां क्षेत्र के सभी दलों के राजनीतिक दलों के नेताओ ने अंतिम विदाई दी। पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र,नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,पौत्र मिलन मिश्रा, पीके वर्मा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र,सुनील शुक्ला,राजेश पाठक,पारुल दीक्षित,डॉक्टर सी पी कटियार,सुभाष पाल,अशोक त्रिपाठी,सत्येंद्र बाजपाई,वीरेंद्र बाजपाई,विशाल जायसवाल,प्रमोद सिंह,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह,वरिष्ठ पत्रकार विजय पांडे,सहित क्षेत्र के प्रधान,बीडीसी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें