February 13, 2026 7:52 am

सरकार किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर दे रही विशेष छूट-विधायक रानू 

हरपालपुर/हरदोई।
विकास खंड परिसर में मंगलवार को आयोजित कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर  शुभारंभ किया।
विकासखंड में आयोजित कृषि निवेश मेला गोष्ठी एव प्रदर्शनी मे उप कृषि निर्देशक डॉ नंदकिशोर ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर खेती किसानी करके अपनी दोगुनी आए कर सकती हैं।प्रधानमंत्री सम्मान निधि से जुड़ने वाले किसानों को सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। प्राकृतिक आपदा आने परफसलें नष्ट हो जाती हैं। उसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी।
 क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों की दोगुनी आय हो रही है।सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर विशेष छूट दे रही है। सरकार बालिकाओं की शिक्षा से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रही है। कृषि निवेश मेला में मसूर और सरसों का 50 किसानों को मुफ्त में बीज उपलब्ध कराया गया है।मेले में  10 उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष मिथिलेश सिंह भूरा, पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय बीज भंडार प्रभारी अशोक कुमार एडीओं कृषि विमल कुमार, अभिराम सिंह, दीपांशु सिंह पुष्पेंद्र सिंह, दीपक सिंह आशीष पान्डेय आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें