हरदोई।कैंप कार्यालय पर पुलिस का सख्त पहरा रखते हुए महिला जिला अध्यक्ष समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों लगातार नजरबंद किया जा रहा है।
सुनीता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भुटटो मियां एडवोकेट, जिला महासचिव मीडिया प्रभारी, अमीर अहमद सिद्दीकी प्रदेश सचिव ओबीसी, रियाज अहमद शहर अध्यक्ष, ओबीसी श्रीपाल वर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष एससी एसटी जुबेर अहमद, आशा शुक्ला सहित नजरबंद कर रखा है। सुनीता देवी ने कहा कि जब तक केंद्रीय मंत्री टेनी का इस्तीफा नहीं होगा और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है उनके लड़के की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक कांग्रेस पार्टी की जंग जारी रहेगी और किसानों को तभी न्याय मिलेगा, जब बीजेपी सरकार दर्ज एफआइआर में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराएगी। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार पूर्ण रूप से देश में अपराधों को बढ़ावा दे रही है तथा निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही है और पुलिस निरंकुश बनी हुई है। इसका खामियाजा जनता निश्चित तौर पर 2022 में बीजेपी सरकार को भुगताने का काम करेगी।