माधौगंज(हरदोई)ईश्वर की प्राप्ति के लिए गुरु ही मार्ग दर्शक है।गुरु मानव का मार्ग प्रशस्त कर भक्ति मार्ग से परमात्मा का मिलन कराने में सहायक होता है।उक्त उद्गार श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य ने व्यक्त किए।
कस्बे के फूलमती देवी मंशानाथ मंदिर पर हो रही भागवत कथा में आचार्य सदगुरू शरण ने कथा सुनाते हुए कहा कि मानव को जीवन मे परिवर्तन लाकर अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। ईश्वर की भक्ति से ही भाग्य की रेखा को प्रबल बनाती है। आचार्य ने कहा कि श्रीकृष्ण की भक्ति करने से समस्त दुःखो का दमन कर देती है।भक्त अपने कार्यो को करते हुए मन ही मन प्रभु के भजनों का गुणगान करने से कष्ट दूर होते है। वसुदेव व देवकी के जीवन व भगवान कृष्ण की लीलाओं की कथा सुनाई। राम औतार, अमित गुप्ता,गिरवर,विनय,हीरालाल गुप्ता,आनंद गुप्त हिमांशु,वेद प्रकाश,विकास व दिनेश गुप्ता का सहयोग रहा।
![](https://graminujala.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211012-WA0377-660x330.jpg)