March 17, 2026 1:22 am

अभिषेक सिंह पटेल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस में खुशी की लहर

हरदोई। बिलग्राम मल्लावां निवासी अभिषेक सिंह पटेल को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया गया है।अभिषेक सिंह पटेल मिश्रिख लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं।
वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस सचिव व लखीमपुर जनपद के प्रभारी थे, उनकी मेहनत लगन को देखते हुए प्रोन्नति दी गयी है।कुर्मी समाज में भी गहरी पैठ रखते हैं प्रियंका गाँध ने हरदोई के कुर्मी समाज के युवा नेता को प्रदेश कमेटी में स्थान देकर हरदोई का मान बढ़ाया है।अभिषेक सिंह पटेल के मनोयन से हरदोई कांग्रेस में खुशी की लहर है।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि  प्रियंका गाँधी व अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस में प्रत्येक समाज के होनहार, जुझारू, कर्मठ युवाओं व समाजसेवियों को अवसर मिला है।आज समाज का हर वर्ग कांग्रेस के साथ है।अभिषेक सिंह पटेल को प्रदेश कमेटी में प्रोन्नति मिलना हम सभी कांग्रेसियों के लिए खुशी व उत्साहवर्धन वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें