November 13, 2025 3:16 pm

पीड़ित ने एडीएम से कार्य रूकवाने की लगाई गुहार

हरदोई। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी के स्टे के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्नापुरवा निवासी सुनील कुमार ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका और  महेश के बीच भूमि का विवाद जिलाधिकारी के न्यायालय में चल रहा है। जिसकी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने आठ सितंबर को उक्त भूमि पर यथा स्थिति बनाने का आदेश दिया था। सुनील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद दूसरे पक्ष की ओर से विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसने उक्त भूमि पर विवाद का निस्तारण न होने तक जिलाधिकारी के आदेश का पालन कराने की मांग की है। एडीएम के ओर से एसडीएम व सीओ सिटी को  न्यायालय के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें