February 13, 2026 8:05 am

एसडीएम शाहाबाद के निर्देशन में खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाया गया अभियान

हरदोई।उप जिलाधिकारी शाहाबाद के निर्देशन व  नेतृत्व में  मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया, जिसमें पिहानी स्थित जयदयाल राठौर के निर्माण स्थल से सरसो के तेल का एक नमूना, सुभाष की दुकान से पनीर का एक नमूना, विनोद कुमार की दुकान से अनन्या
बांड नूडल्स का एक नमूना, अभय की दुकान से खुली पिसी हल्दी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
ए के पाठक ने बताया कि विनोद कुमार की दुकान में संग्रह किया गया एक्सपायरी डेट का साठ बोटल सास कीमत लगभग ₹3000/ पाया गया जिसे नष्ट करवाकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।नमूनों को जांच हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, रामकिशोर वा पिहानी थाने से पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें