मल्लावां/हरदोई।नगर पालिका परिषद की ओर से रामलीला मैदान में दीपावली मेला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद अशोक रावत के द्वारा किया गया।मेले की शुरुआत सांसद अशोक रावत के द्वारा फीता काट कर किया गया। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय तेजीपुर,तेंदुआ,भगवन्त नगर की बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना, व स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल के द्वारा मेले का उद्देश्य बताया गया। ईओ मुकेश निगम के द्वारा नगर पालिका के द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया गया कि यह दीपावली मेला 4 नवंबर तक चलेगा, इसमें लोगों को अपने हुनर को दिखाने का मौका तो मिलेगा ही और लोगो को रोजगार भी मिलेगा। इस मौके पर नंदकिशोर गुप्ता, अभय शंकर शुक्ला,आशुतोष , गजेंद्र प्रताप सिंह, ईओ कुरसठ दिव्यांशी, विनोद स्वर्णकार, अमित जायसवाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![](https://graminujala.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211028-WA0070-660x330.jpg)