January 29, 2026 3:44 pm

आदर्श बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

हरदोई।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं की आशा अखिलेश यादव हैं, उत्तर प्रदेश का नौजवान अखिलेश यादव की ओर भरी निगाहों से देख रहा है। भाजपा सरकार लगातार नौजवानों का शोषण कर रही है सपा सरकार आने पर नौजवानों को रोजगार मिलेगा और सम्मान भी , 2022 के महत्वपूर्ण चुनाव में समाजवादी लोहिया वाहिनी गांव-गांव जाकर अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताने का काम करेगी और वर्तमान सरकार की असफलताओं को जनता के बीच जाकर उजागर करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू ने कहा ,जनपद के युवा नेतृत्व कर्ता आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट को समाजवादी लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव बनाकर जो सम्मान पार्टी ने दिया है वह सिर्फ हरदोई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश मे काम करने वाले नौजवानों का सम्मान है।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रमुख रुप से लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह बीरू,अवनी कांत बाजपेई , प्रहलाद मिश्रा, हरिनाम सिंह यादव, प्रशांत मिश्रा,फैजान अहमद, विजय पांडे,  रफीक लंबू,रियासत खान, सईद अहमद सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें