March 16, 2026 5:42 pm

बिलग्राम, जानलेवा हुआ डेंगू सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक की डेंगू होने से हालत बिगड़ी ,

 

बिलग्राम हरदोई। । डेंगू का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ रहा है हर रोज कोई न कोई डेंगू की चपेट में आकर दम तोड़ रहा है सोमवार को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला चिकित्सक की लखनऊ में भर्ती के दौरान हालत सीरियस हो गयी । सीएचसी में तैनात जीतू बाबू ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक के रूप में डाक्टर सबा पिछले तीन सालों से तैनात थी, बीते पांच नवंबर को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई, उन्होंने अपनी जांच कराई जिसमें डेंगू के शुरूआती लक्षणों का पता चला, जिसके बाद वो लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुईं सोमवार को उनकी अचानक हालत सीरियस हो गयी यहाँ तक की उनके निधन की झूठी खबर फैल गयी, जिससे स्वास्थ्य महकमा भी गमगीन हो गया शाम करीब छह बजे सीएचसी अधीक्षक विनीत तिवारी ने एक वरिष्ठ पत्रकार को फोन कर जानकारी दी कि अभी भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालत को गंभीर देखते हुए नगर सहित क्षेत्र के तमाम चिकित्सक उनके लिए दुआएं  कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें