February 15, 2026 5:06 am

बंगाली स्वीट हाउस से 19500 रुपये नगदी व एक एंड्राइड मोबाइल चोरी

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,नाम दर्ज की शिकायत
कछौना/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात में केनरा बैंक के पास में स्थित बंगाली स्वीट हाउस से चोर ने 19500 रुपये नगदी व एक एंड्राइड मोबाइल ले उड़े।
बताते चलें, कछौना चौराहे पर केनरा बैंक के पास में गौतम मंडल बंगाली स्वीट हाउस की दुकान है। व्यापारी ने बताया ,वह सोमवार रात में अपनी दुकान ठीक-ठाक बंद कर दुकान में सो रहा था। दो घंटे बाद व्यपारी की आंख खुली, तब उसके पास से उसका एंड्राइड मोबाइल व बैग में रखे 10 हजार रुपये व लोवर में रखे 9500 रुपये सहित नगदी 19500 रुपयों को चोर ले उड़े हैं। इस घटना को लेकर व्यापारी ने कस्बे के एक व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति कैमरा चेक कराया, उसमें कस्बे का ही एक व्यक्ति दिखाई पड़ा है। कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर प्रभारी निरीक्षक से कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें